पूर्णिया, मार्च 3 -- धमदाहा, एक संवाददाता।होली पर्व को सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर धमदाहा थाना परिसर में अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम ने की। बैठक में होलिका दहन के दौरान विशेष सावधानी बरतने, संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता रखने और शांति बनाए रखने पर बिंदुवार चर्चा की गई। प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई कि होली के दिन विभिन्न स्थानों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि पूरे अनुमंडल क्षेत्र में 107 स्थानों को चिन्हित कर वहां दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा सादे लिवास में भी पुलिस कर्मी गश्त करेंगे। एसडीओ ने स्पष्ट किया कि होली के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नशे की हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.