मुजफ्फर नगर, मार्च 5 -- होली के हुड़दंग में जहां शराब के नशे में धुत युवक ने दो पुलिसकर्मियों की बाइक में टक्कर मारकर घायल कर दिए। होली पर कई जगहों पर झगड़ होने की वजह से 28 से अधिक घायल हुए हैं। इन सभी घायलों को सरकारी अस्पताल से लेकर प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल में होली के दौरान आपस में मारपीट एवं झगड़ा करने वाले शेरनगर निवासी शुभम, सूर्य एन्कलेव निवासी अभिषेक व शुभम, मिमलाना निवासी राकेश सहित गोयला व अन्य क्षेत्रों से घायल जिला अस्पताल में पहुंचे।बुढ़ाना कस्बे के होली चौक पर सिपाही मोहम्मद बिलाल व दीपक मलिक अपनी ड्यूटी पर थे, तभी तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार युवक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। बाइक की से दोनों सिपाही सड़क पर गिर पड़े। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सिपाही मोहम्मद बिलाल व द...