कुशीनगर, मार्च 6 -- पडरौना, निज संवाददाता।होली खुशियों और मस्ती का त्योहार है, लेकिन इस दिन नशे में धुत होने के बाद बहुत से लोगों का खुद पर नियंत्रण नहीं रहा। नतीजा यह हुआ कि नशे की हालत में वाहन चलाते समय कोई सड़क हादसे का शिकार हुआ तो कहीं जमकर मारपीट कर ली। इससे किसी के हाथ-पैर टूटे तो किसी की जान चली गई। होली के दिन से लेकर अगले दिन गुरुवार को भी जनपद मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज और पोस्टमार्टम हाउस पर भीड़ लगी रही।जनपद के विभिन्न हिस्सों में सुबह से ही इस तरह की घटनाएं होने लगीं। दुर्घटना और मारपीट के चलते विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को चोटें आयीं। मेडिकल कॉलेज सूत्रों के मुताबिक अकेले होली के दिन बुधवार को सड़क हादसों में घायल 46 लोग इलाज के लिए लाए गए थे। इनमें किसी का हाथ टूटा, किसी का पैर तो किसी के सिर में चोट आयी थी। इमरजेंसी ड्...