रुडकी, मार्च 5 -- शहर से देहात तक होली के हुडदंग में 75 लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। इनमें रंग लगाने को लेकर मारपीट और सड़क दुर्घटना में घायल शामिल हैं। दुर्घटना में घायल होने वालों में एक दंपति और भाई-बहन भी शामिल हैं। वहीं, पुलिस को दो अज्ञात शव भी मिले। उन्हें सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। सिविल अस्पताल में बुधवार सुबह से देररात तक होली के विवाद में घायल लोगों का सिलसिला जारी रहा। झबरेड़ा में विवाद में अंश, आर्यन, लोकेश और रवि घायल हो गए। बेदीवाला ग्रंट निवासी हीरालाल व उनकी पत्नी को वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। नारसन निवासी खुशी और उसके भाई अरनव भी एक दुर्घटना में घायल हो गए। उन्हें 108 से सिविल अस्पताल लाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.