बरेली, मार्च 4 -- पीलीभीत में होली के दिन तीन युवकों ने दरवाजा तोड़कर दूसरे समुदाय के एक घर में घुसने की कोशिश की। घर की महिला ने आरोपियों से पुरानी रंजिश के चलते पति की जान को खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव धरमंगदपुर में बुधवार को होली का हुड़दंग चल रहा था। इस दौरान गांव के ही तीन युवकों ने गांव की ही शाइस्ता पत्नी बसीउला के घर के दरवाजे को तोड़ने का प्रयास किया। यह घटना पास के मकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। शाइस्ता बेगम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के रहने वाले तीनों युवक उनसे पुरानी रंजिश मान रहे हैं। इसको लेकर तीनों ने होली के दिन घर में घुसने का प्रयास किया। इससे पहले भी हाथ में बंदूक लेकर युवकों को उनके घर के आसपास बंदूक लेकर चक्कर लगाते देखा गया। महिला का आरोप है आरोपी उन...