मैनपुरी, मार्च 5 -- बिछवां, होली के हुड़दंग में क्षेत्र के कई गांवों में मारपीट हुई। पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस मामलों में की जांच में जुटी है। थाना क्षेत्र के ग्राम करीमगंज निवासी उमेश सिंह पुत्र केदार सिंह बुधवार दोपहर सब्जी लेने गया था। तभी शराब के नशे में मौजूद ग्राम नेकपुर निवासी एक युवक व उसके साथियों ने उमेश की मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी। वहीं क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर निवासी प्रियंका पत्नी मलिखान ने तहरीर देते हुए बताया कि बुधवार को ग्राम खटाना निवासी दिलीप पुत्र ब्रह्मानंद उसके घर पर आया और अपने रुपये मांगने लगा। पीड़िता ने कहा कि रुपये कल ले लेना। इसी बात को लेकर आरोपी ने पीड़िता की मारपीट कर दी। वहीं क्षेत्र के ग्राम मरहरी निवासी कुलदीप पुत्र कालीचरन ने तहरीर में बताया कि मंगलवार शाम वह हन्नूखेड़ा बाजार गया था। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.