शाहजहांपुर, मार्च 7 -- महानगर के बिजलीपुरा में "होली के संग काव्य के रंग" शीर्षक से काव्योत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कवयित्री उर्मिला श्रीवास्तव ने मां सरस्वती वंदना से की। इसके बाद कवियों ने होली और फागुन के रंगों पर आधारित रचनाएं सुनाकर माहौल को उत्सवमय बना दिया। युवा कवि पियूष शर्मा ने होली के उल्लास पर कविता सुनाई, वहीं उर्मिला श्रीवास्तव ने फागुन की उमंग को अपनी रचना में स्वर दिया। कार्यक्रम का संचालन कुलदीप दीपक ने किया। कवयित्री सुमन पाठक, कवि सुशील दीक्षित 'विचित्र' और व्यंग्यकार उमेश चंद्र सिंह ने भी अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम में राजू बग्गा और नवनीत पाठक ने कवियों का स्वागत किया। अंत में आयोजक नरेंद्र यादव ने सभी का आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...