प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 8 -- बाबागंज। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के अचकवा आमीपुर गांव निवासी अर्जुन पटेल ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि चार मार्च की शाम होली मिलने के दौरान गांव के कुछ लोग विवाद करने लगे। लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत हो गया। उसी की खुन्नस में पांच मार्च की सुबह जब वह कहीं जा रहा था तो आरोपियों ने उसको रोककर मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित अर्जुन की तहरीर पर पुलिस ने राहुल पटेल, प्रमोद पटेल, आशीष पटेल, जिगर पटेल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...