मेरठ, मार्च 6 -- बुबकपुर गांव के जंगल में शुक्रवार को होली के विवाद में युवकों में संघर्ष हो गया। इस दौरान हुई फायरिंग में गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे युवक के सिर में चोट लगी। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। उधर, घटना को लेकर गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस जांच में जुटी है। बुबकपुर निवासी हिमांशु का दो दिन पहले होली के दौरान प्रिंस कुमार से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। उस समय मामला शांत हो गया था। शुक्रवार को हिमांशु अपने साले गौरव और अन्य युवकों के साथ खेत पर गया हुआ था। इसी दौरान प्रिंस अपने साथी कार्तिक चपराना निवासी कुंडाव और अन्य युवकों के साथ वहां पहुंच गया। बताया गया कि खेत में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.