प्रमुख संवाददाता, फरवरी 23 -- होली पर घर आने की ललक और त्योहार बाद जाने की मजबूरी का असर ट्रेन, बस और फ्लाइटों पर दिखने लगा है। रेल प्रशासन ने 61 स्पेशल ट्रेनों का रविवार को ऐलान किया है। ये होली से पहले शुरू होकर बाद तक चलेंगी। अभी स्पेशल ट्रेनों में और इजाफा हो सकता है। दरअसल, स्पेशल ट्रेनों के बावजूद मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, पुणे, चेन्नई, बेंगलुरू और हैदराबाद से आने और जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग कम नहीं हो पा रही है। पिछले चार दिनों में श्रमशक्ति एक्सप्रेस, राजधानी, शताब्दी, दूरंतो, वंदे भारत, कालका मेल, ब्रह्मपुत्र मेल सहित अधिकतर ट्रेनों में स्लीपर में 100 तो एसी थर्ड में 30 से 40 और सेकेंड एसी में 20 से 25 नंबर तक वेटिंग बढ़ गई है। मौजूदा समय में रेलवे काउंटर से बनने वाले टिकट में इजाफा हुआ है। क्योंकि यहां की टिकट पर यात्री वेटिंग...