नई दिल्ली, मार्च 3 -- -दिल्ली के अलग-अलग स्टेशनों से 22 गाड़ियां पूर्व दिशा के लिए रवाना की गईनई दिल्ली प्रमुख संवाददाता होली के अवसर पर अपने घरों के लिए जाने वाले तीन लाख से ज्यादा यात्रियों ने मंगलवार को दिल्ली के अलग-अलग स्टेशनों से सफर किया। उत्तर रेलवे द्वारा दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों से 22 विशेष गाड़ियों का परिचालन किया जिसके माध्यम से लोगों ने अलग-अलग गंतव्य के लिए सफर किया। होली के मौके पर एक सप्ताह के भीतर लगभग 20 लाख लोगों ने दिल्ली से विशेष रेलगाड़ियों में सफर किया। जानकारी के अनुसार होली के अवसर पर बड़ी संख्या में लोग पूर्व दिशा में अपने घरों के लिए यात्रा करते हैं। होली के समय पर चलने वाली दैनिक रेलगाड़ियों में लगभग दो माह पहले ही अधिकांश टिकट खत्म हो चुकी थी। ऐसे में उत्तर रेलवे द्वारा लगभग 300 विशेष रेलगाड़ियों का परिचालन क...