नई दिल्ली, फरवरी 24 -- बाजार में आप चाहें कितने भी महंगे रेस्तरां में कुछ क्यों न खा लें। लेकिन घर पर बनी चीजों का स्वाद अलग ही होता है। होली आने में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं और अगर आप घर पर कुछ मिठाइयां बनाना चाहते हैं तो यहां आटे से बनने वाली मिठाइयों की रेसिपी बता रहे हैं। फटाफट बनने वाली इन रेसिपीज में कुछ को आप गर्मागर्म बनाकर खा सकते हैं। देखिए रेसिपी 1) आटे का शीरा गर्म-गर्म मीठा खाने की क्रेविंग को शांत करने के लिए आटे का शीरा बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए आधा कप आटा, एक चौथाई कप घी,आधा कप चीनी, आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर, पानी और मेवा चाहिए। इसे बनाने के लिए आटे को घी में तब तक भूनें जब तक उसमें से खुशबू न आने लगे और वह गहरा सुनहरा न हो जाए। फिर इसमे आधा कप चीनी और एक कप गर्म पानी डालें। तब तक चलाते रहें जब तक वह गाढ़ा न हो जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.