धनबाद, फरवरी 19 -- ईज़ी स्टेप्स की ओर से बुधवार को अग्रवाल धर्मशाला में होली के रंग और उमंग उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें होली गीतों पर महिलाए जमकर थिरकीं। आयोजन में होली के कई गीतों पर महिलाओं की टोली ने अपने डांस से सबको आकर्षित किया। होली उत्सव में सभी महिलाओं ने बहुत बढ़ चढ़कर भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में कृष्णा अग्रवाल, मीनू गोयल, ज्योति सिंह आदि थी। इस मौके पर ईज़ी ईजी स्टेप द्वारा फैशन शो का भी आयोजन किया गया। फैशन शो की जूरी गेस्ट जाहिदा परवीन, कोमल जायसवाल, तान्या बनर्जी थी। फैशन शो की विजेता रही नमिता दास, पूजा केसरी, राखी जया खान को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्नेहा चौधरी, आपदा प्रवीण, कृति ठाकुर, राखी साव, रितेश हरी, पावा, विवेक, रौशन, कौशल का अहम योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.