देहरादून, मार्च 7 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता कैंट थाना क्षेत्र में होली के रंग लगाने को लेकर विवाद में कुछ युवकों ने दो लोगों के साथ मारपीट कर दी। घटना में एक युवक की नाक की हड्डी टूट गई, जबकि दूसरे को भी गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।खुड़बुड़ा मोहल्ला, कांवली रोड निवासी गौरी सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चार मार्च को उनका भाई विशाल अपने घर छबीलबाग, कांवली रोड जा रहा था। उसके साथ मुख्तयार नाम का युवक भी था। जब दोनों टीचर्स कॉलोनी के टी-प्वाइंट के पास पहुंचे तो वहां मौजूद कुछ युवकों ने उनकी मोटरसाइकिल रोककर जबरन रंग लगाने की कोशिश की। विरोध करने पर रजत, अभिषेक, गगन, सन्नी उर्फ नाटा, जॉनी, छोटू, राहुल, रोहित और बॉबी समेत अन्य युवकों ने दोनों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.