जौनपुर, मार्च 3 -- जौनपुर, संवाददाता। स्वच्छ गोमती अभियान तथा शंकर संकीर्तन मंडल में तत्वाधान में नगर के बीच गोमती के तट पर स्थित गोपी घाट मंगलवार की सुबह होली के रंग में सराबोर हो उठा। अबीर गुलाल उड़ाते लोग फगुआ गीत के रस में डूबते उतराते रहे। इस संगीतमय कार्यक्रम में शंकर संकीर्तन मंडल के कलाकारों ने पारम्परिक फगुआ गीत से समा बांध दिया। अशोक बवाली के गीत चढ़े बुढ़ऊ पे जब यौवन, समझ लेना कि होली है गीत ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। जनपद के संगीत घराने के कलाकार पंडित सूर्य प्रकाश मिश्र बल्ला गुरु की प्रस्तुति वृंदावन श्याम खेलत होली को सभी ने सराहा। भजन गायक मनोज सोनी कोमल के जोगीरा ने पूरा माहौल होलीमय कर दिया। विवेक मिश्र वरदान तथा अभिषेक मयंक ने भी अपने होली गीतों से सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.