गंगापार, मार्च 1 -- कौंधियारा के दगवां स्थित अनन्दी प्रसाद जूनियर हाई स्कूल में रविवार को वार्षिकोत्सव के साथ भव्य होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। पूरा विद्यालय परिसर गुलाल और अबीर के रंगों से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद होली मिलन ने समारोह को विशेष रंग दे दिया। अतिथियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर आपसी सौहार्द और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। छात्र-छात्राओं ने होली गीत, लोकनृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल को उत्सवी बना दिया। मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। मुख्य अतिथि नीरज त्रिपाठी अपर महाधिवक्ता, उप्र शासन ने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार और संस्कृति का समन्वय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। अध्यक्षता कर रहे ब्लॉक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.