बांका, मार्च 5 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। रंगों और उमंगों का त्योहार होली इस वर्ष जिले में पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। हालांकि होली को लेकर जिले में दो मत रहा। जहाँ एक वर्ग ने मंगलवार को होली का पर्व मनाया तो वहीं दूसरा वर्ग बुधवार को पूरे हर्षोल्लास के साथ पर्व मनाया। इस दौरान पूरे जिले में रंगों की बौछार देखने को मिली। बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी रंगों में सराबोर होकर इस पर्व का आनंद लेते नजर आए। हर गली-मोहल्ले में ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर लोग झूमते-नाचते दिखाई दिए। वहीं होली का रंग इस वर्ष जिलेवासियों के सर चढ़कर खूब बोला। जहां सुबह होते ही लोग एक-दूसरे के घर जाकर अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई देने लगे। जबकि बच्चों की टोली हाथों में पिचकारी और रंग भरे गुब्बारे लेकर सड़कों और गलियों में मस्ती करती दिखी। वहीं युवाओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.