रामपुर, मार्च 5 -- रामपुर। पुलिस लाइन में गुरुवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस लाइन होली के रंग में रंगी नजर आई। डीएम-एसपी ने पुलिस कर्मियों के साथ होली खेली। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे का बधाई दीं। कार्यक्रम के दौरान एसपी विद्या सागर मिश्र ने कहा कि होली मिलन समारोह का उद्देश्य पुलिस परिवारों के बीच आपसी संबंधों को प्रगाढ़ करना और सामूहिक खुशी का वातावरण बनाना है। इस प्रकार के आयोजन हमारी एकता और सहयोग की भावना को सुदृढ़ करते हैं। होली मिलन समारोह में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी, पुलिस कर्मियों के परिवारजन उपस्थित थे, जिन्होंने मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं और एक-दूसरे के साथ रंग खेलकर होली पर्व की खुशियां साझा कीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...