रुडकी, फरवरी 22 -- रंगों का त्योहार होली आने में अभी करीब दस दिन शेष हैं, लेकिन शहर के बाजारों में अभी से होली की रौनक दिखाई देने लगी है। मुख्य बाजार, सिविल लाइंस और आसपास के इलाकों में अबीर-गुलाल, रंग और तरह-तरह की पिचकारियों से दुकानें सज गई हैं। बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और वे अभिभावकों के साथ अपनी पसंद की पिचकारी खरीदने पहुंच रहे हैं। इस बार बाजार में रंगों और पिचकारियों की अनेक वैरायटी उपलब्ध है। कार्टून कैरेक्टर वाली पिचकारियां, टैंक मॉडल, मशीनगन स्टाइल और प्रेशर पंप पिचकारियां बच्चों को आकर्षित कर रही हैं। वहीं युवाओं के लिए बड़े साइज की मल्टी-शॉट पिचकारियां भी आई हैं। गुलाल के रंगों में भी खास विविधता देखने को मिल रही है। खासतौर पर सिलेंडर पैक में उपलब्ध गुलाल ग्राहकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। दुकानदार कमल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.