गुड़गांव, फरवरी 26 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। होली त्योहार के रंग में मिलेनियम सिटी के बाजार भी रंगने लगा है। चार मार्च को होली को लेकर बाजार में भीड़ बढ़ने और खरीदारी का दौर शुरू होने से व्यापारियों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं। बाजारों में कुर्ता-पायजामा से लेकर कपड़ों की मांग अधिक है। वहीं इसकी कीमतों में 10 प्रतिशत बढ़ोतरी होने के बाद भी ग्राहकों का उत्साह कम नहीं है। होली पर सदर बाजार, सेक्टर-14, 31 समेत बाजारों में चहल-पहल बढ़ने लगी है। सबसे ज्यादा भीड़ कपड़ों की दुकानों पर लग रही है। महिलाओं को देसी और सिल्क की साड़ी काफी पसंद आ रही हैं। यह आरामदायक होने के साथ ही बजट में भी आती है। सिल्क की साड़ी एक रुपये से प्रारंभ हो रही है जबकि देसी लुक साड़ी चार से सात हजार रुपये में उपलब्ध है। कीमतों में दस प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.