औरैया, मार्च 2 -- औरैया, संवाददाता। रंगों और उमंग के पर्व होली पर इस बार भी चिकित्सकों ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। बाजार में बिक रहे केमिकल युक्त रंग त्वचा, आंखों, बालों और श्वसन तंत्र के लिए गंभीर खतरा बन सकते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि हानिकारक रसायनों से युक्त रंग कई तरह की बीमारियों को जन्म दे सकते हैं। पुण्यश्लोक लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मनोज कुमार मेघवानी ने बताया कि अस्थमा, सीओपीडी और टीबी जैसे श्वसन रोगों से ग्रसित मरीजों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हवा में मौजूद सूखे गुलाल के बारीक कण और रसायनों की गंध सांस की नली में सूजन व संक्रमण पैदा कर सकती है। 'सूखे रंगों से दूरी बनाए रखें, यदि होली खेलें तो प्राकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.