जामताड़ा, मार्च 6 -- होली के रंग में डूबा जामताड़ा, चार दिनों में 1.40 करोड़ की शराब गटक गए लोग जामताड़ा,प्रतिनिधि।रंग, गुलाल और उमंग के बीच इस बार जामताड़ा में होली का जश्न शराब की दुकानों पर भी खूब दिखा। त्योहार के चार दिनों के भीतर जिले में करीब 1 करोड़ 40 लाख रुपए से अधिक की शराब की बिक्री दर्ज की गई। होली के उत्साह का असर ऐसा रहा कि सामान्य दिनों की तुलना में शराब की बिक्री कई गुना बढ़ गई। उत्पाद विभाग के मुताबिक तीन मार्च को मनाए गए होली पर्व को लेकर जिले की लाइसेंसी दुकानों में सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ देखने को मिली। लोगों ने बियर, देशी और विदेशी शराब की जमकर खरीदारी की। खासकर बियर और विदेशी शराब की मांग सबसे ज्यादा रही। जिससे दुकानों पर पूरे दिन रौनक बनी रही। उत्पाद अधीक्षक कुंदन कौशल ने बताया कि त्योहार को देखते हुए विभाग की टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.