लोहरदगा, मार्च 6 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले में बुधवार को होली का पर्व हर्षोल्लास और आपसी सौहार्द्र के साथ मनाया गया। सुबह से ही लोग मंदिरों और घरों में पूजा अर्चना के साथ रंग-गुलाल लेकर सड़कों पर निकल पड़े और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई देते नजर आए। चौक-चौराहों पर रंग भरा ड्रम रख कर और साउंड सिस्टम लगा कर युवाओं की टोली होली के गीतों पर झूमती रंगों से सराबोर नजर आई। दिन में जहां गीली होली का उत्साह देखने को मिला, वहीं शाम ढलते ही सूखी होली के साथ रंगोत्सव का समापन हुआ। होली को ले जिला पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। नगर समेत सभी थाना क्षेत्रों के चौक-चौराहों पर स्टेटिक फोर्स की तैनाती की गई थी, जबकि पुलिस की गाड़ियां लगातार गश्त करती रहीं। प्रशासन की सख्ती और सजगता के कारण पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कहीं-कहीं युवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.