लखनऊ, मार्च 14 -- फोटो---- लखनऊ, संवाददाता।हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट, लखनऊ मैनेजमेंट एसोसिएशन और सेक्टर-25 इंदिरा नगर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से इंदिरा नगर सेक्टर 25 के रामायण पार्क में होली मिलन समारोह एवं महिला सम्मान 2026 का आयोजन हुआ। कार्यक्रम बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के आशीर्वाद से एक भारत, श्रेष्ठ भारत, सर्वप्रथम भारत की भावना को समर्पित कर 15 महिलाओं को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा, अन्य अतिथि में महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक जय देवी कौशल व ओपी श्रीवास्तव, एमएलसी मुकेश शर्मा व पवन कुमार सिंह, पूर्व सांसद कौशल किशोर, भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह, पार्षद भृगुनाथ शुक्ला आदि रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रग...