गाज़ियाबाद, फरवरी 25 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। गाजियाबाद के बाजार होली के रंगों में रंगे हुए हैं। हर्बल गुलाल, रंगों से लेकर विभिन्न तरह की पिचकारियां बच्चों व युवाओं को लुभा रही है। वहीं, स्वादिष्ट व्यंजनों की खुशबू भी खरीदारों को अपनी तरफ खींच रही है। बाजारों ने होली की खरीदारी करने के लिए खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। शहर के मुख्य बाजार गुड़ मंडी, घंटाघर, दिल्ली गेट, डासना गेट, सिहानी गेट, रमतेराम रोड, तुराबनगर, गोल मार्केट, गुड मंडी, राजनगर, शास्त्रीनगर, गोविंदपुरम, विजय नगर आदि के बाजारों में होली के सामान की दुकानें सज गई हैं। बच्चों को कार्टून कैरेक्टर व जानवरों के आकार वाली पिचकारी लुभा रही है। इसके अलावा मिठाई की दुकानों पर विभिन्न तरह की स्वादिष्ट गुझिया की खरीदारी हो रही है। शुगरफ्री गुझिया की मांग अधिक है। - कलर बम की बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.