गुड़गांव, फरवरी 28 -- गुरुग्राम संवाददाता। जैकबपुरा सरकारी स्कूल में शनिवार को चौथी एवं पांचवीं के छात्रों के लिए जल बचाओ, जीवन बचाओ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। होली के मौके पर रंगों के इस त्योहार को विद्यालय ने एक सामाजिक संदेश से जोड़ते हुए जल संरक्षण के प्रति जागरूकता का माध्यम बनाया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में छात्रों की उत्साहपूर्ण सहभागिता के साथ हुई। बच्चों ने कागज पर रंगों के माध्यम से पानी के महत्व को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। किसी चित्र में सूखी पड़ी धरती की वेदना दिखाई दी तो कहीं वर्षा की बूंदों के साथ जीवन की नई आशा झलकती नजर आई। कई छात्रों ने होली खेलते हुए बच्चों को पानी की बचत का संदेश देते हुए चित्रित किया। प्रतियोगिता में बच्चों की रचनात्मकता के साथ-साथ उनकी संवेदनशील सोच भी स्पष्ट रूप स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.