लखनऊ, मार्च 4 -- होली के रंगों की फुहार में डूबा लखनऊ, जुलूस में दिखी परम्परा फोटो -पूरे शहर में दिखा होली का उत्साह, गुलाल लगा लिया आशीर्वाद -सड़क, पार्क, गलियों में बच्चों ने पिचकारियों ने खेली रंग-बिरंगी होली लखनऊ, कार्यालय संवाददाता होली का पर्व रंगों, उमंग और भाईचारे की बरसात के साथ धूमधाम से मनाया गया। उत्तर प्रदेश की राजधानी में यह त्योहार न केवल रंगों का महोत्सव रहा, बल्कि गंगा-जमुनी तहजीब की जीवंत मिसाल भी बन गया। बुधवारइ को रंगभरी होली के दिन शहर के हर कोने में खुशी की लहर दौड़ती दिखी। सुबह से ही लोग एक-दूसरे पर अबीर-गुलाल बरसाने में जुट गए, जबकि पारंपरिक इलाकों में उत्साह का माहौल चरम पर था। चौक की होली में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, राज्यसभा सांसद डा. दिनेश शर्मा भी शामिल हुए। सुबह होते ही चौक, अमीनाबाद, कैसरबाग, हजरतगंज, निशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.