दरभंगा, फरवरी 26 -- दरभंगा, । होली के अवसर पर जिले में प्रवासियों की बड़ी संख्या में आवाजाही को ध्यान में रखते हुए बिहार सरकार ने बच्चों की सेहत की सुरक्षा के लिए विशेष कदम उठाया है। राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार एवं स्वास्थ्य विभाग बिहार के संयुक्त तत्वावधान में एक मार्च से छह मार्च तक विशेष पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राज्य में आने या यहां से बाहर जाने वाला कोई भी पांच वर्ष तक का बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस विशेष अभियान के दौरान जिलों के रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों, बाजारों, हाट-बाजारों और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर पोलियो बूथ बनाए जाएंगे। इन बूथों पर प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी, आशा कार्यकर्त्ता, आंगनबाड़ी सेविकाएं और स्वयंसेवक बच्चो...