प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 5 -- रानीगंज थाना क्षेत्र के हुसैनपुर गांव में होली के मौके पर 25 वर्षीय विपिन कुमार मौर्य शाम करीब सात बजे घर से बाहर निकला। तभी अचानक करंट की चपेट में आकर गिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल बिजली की सप्लाई बंद कराई लेकिन वह तब तक गंभीर रूप से झुलस गया था। उसे रानीगंज ट्राम सेंटर ले जाया गया। वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...