गोपालगंज, फरवरी 27 -- गोपालगंज। शहर के राजेन्द्र नगर वार्ड संख्या 22 में गुरुवार की शाम पारंपरिक अंदाज़ में होली गीतों का आयोजन कर आपसी सौहार्द के साथ सांस्कृतिक विरासत का उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम शाम 7 बजे शुरू होकर रात 10 बजे तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भागीदारी रही। आयोजन की शुरुआत गायक विजय पांडेय द्वारा गणेश वंदना से की गई। जिसके बाद एक से बढ़कर एक पारंपरिक होली गीत प्रस्तुत किए गए। इस सांस्कृतिक संध्या में डॉ. अजय कुमार तिवारी, टुना पांडेय, सोनू कुमार वकील, मुन्ना यादव, हैपी यादव, गोत्लु श्रीवास्तव, महेश यादव और अशोक महतो आदि शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.