खगडि़या, मार्च 3 -- खगड़िया, नगर संवाददाता होली का त्योहार को लेकर लोगों ने तैयारी तेज कर दी है। लोग अपने घरों में रंग, पिचकारी आदि मार्केट से खरीदकर लाने लगे हैं। ये त्योहार खुशियों और आपसी मतभेद को मिटाकर साथ जश्न मनाने का त्योहार है। जिसमें बच्चों से लेकर बुजूर्ग तक सभी एक दूसरे को रंग अबीर लगाकर खुशियां बांटते हैं, लेकिन इस त्योहार में सबसे बड़ी समस्या तब आती है। जब किसी की आंखों में रंग चला जाए। आंख शरीर का सबसे अहम हिस्सा है। जिसकी मदद से ही हम इस खूबसूरत दुनिया को देख पाते हैं लेकिन आपको अब परेशान होने की जरूरत नहीं है, जिसकी मदद से आंखों में गए रंगों से तुरंत राहत पा सकेंगे और मजे से होली खेल सकेंगे। इसके लिए चौकस रहने की जरूरत है। आंख में जाए रंग तो कैसे निकालें: होली खेलते वक्त आंखों में रंग गलती से चला ही जाता है, जिस कारण आंख खो...