समस्तीपुर, मार्च 2 -- समस्तीपुर। रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए समस्तीपुर पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। एसपी अरविन्द प्रताप सिंह ने जिले के सभी थानाध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की शांति भंग करने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाए और उनके खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। एसपी ने सभी एसडीपीओ व थानाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि संवेदनशील एवं अति संवेदनशील क्षेत्रों की विशेष निगरानी की जाए। ऐसे स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए तथा लगातार गश्ती अभियान चलायी जाए। जिला पुलिस बल के जवानों के अलावे अतिरिक्त करीब 700 होमगार्ड जवानों को भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है, ताकि हर क्षेत्र में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.