विशेष संवाददाता, फरवरी 28 -- UP News: होली के त्योहार पर उत्तर प्रदेश में क़ानून-व्यवस्था की चुनौती के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के अवकाश पर सात मार्च तक रोक लगा दी गई है। डीजीपी राजीव कृष्ण ने सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां एक से सात मार्च तक रद कर दी हैं। उन्होंने सभी पुलिस आयुक्त, एसएसपी/एसपी व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को इसे लेकर निर्देश जारी किया है। डीजीपी ने स्पष्ट किया है कि विशेष परिस्थितियों में सक्षम अधिकारी की स्वीकृति के बाद ही पुलिसकर्मी अवकाश ले सकते हैं। इसके साथ त्योहार पर खास सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इसके पहले 14 फरवरी को डीजीपी राजीव कृष्ण ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए एक बैठक की थी जिसमें उन्होंने होली और आने वाले अन्य त्योहारों के मद्देनजर सभी पुलिस कमिश्नरों, कप्तानों, डीआईजी-आईजी को निर्देश दिए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.