गोरखपुर, मार्च 1 -- गोरखपुर। होली पर्व को देखते हुए बसों में यात्रियों की आवाजाही बढ़ गई है। देवरिया, पडरौना और तमकुही जैसे लोकल रूटों पर लोग घर जाने के लिए बड़ी संख्या में बसों का रुख कर रहे हैं। बसें स्टैंड पर लगते ही कुछ ही समय में भर जा रही हैं। दिल्ली से गोरखपुर आने वाली बसों में भी यात्रियों की संख्या अधिक रही। नंदानगर स्थित निजी बस स्टेशन पर बिहार जाने वाले यात्रियों की भी अच्छी खासी भीड़ देखी गई। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए 200 अतिरिक्त बसें चलाई गई हैं और जरूरत के अनुसार आगे बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.