गोरखपुर, मार्च 2 -- बड़हलगंज, हिंदुस्तान संवाद। कोतवाली पुलिस बड़हलगंज ने कस्बे में पैदल पर फ्लैग मार्च कर सुरक्षा का भरोसा दिया। होली पर्व के मद्देनजर रविवार की शाम सीओ दरवेश कुमार, कोतवाल सुनील कुमार राय के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस सोती चौराहा, मच्छरघटटा, छोटी मस्जिद, बड़ी मस्जिद, पटना चौराहा, कॉलेज तिराहा, गोला रोड होते हुए संगम टॉकीज सहित कस्बे में पैदल फ्लैग मार्च कर सुरक्षा का भरोसा दिया। सीओ दरवेश कुमार ने कहा कि होली शांति, सौहार्द का पर्व है। रंगों के इस त्योहार में आप पुलिस का सहयोग करें। नशा करने वाले घर में रहे। सड़क पर हुड़दंग करने वालों पर पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। कोतवाल सुनील कुमार राय ने कहा कि असत्य पर सत्य की विजय वह बुराई पर अच्छाई की जीत के इस त्योहार को शालीनता से मनाये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...