फतेहपुर, मार्च 2 -- फतेहपुर। होली पर्व को लेकर सोमवार को एसपी अनूप कुमार सिंह एवं एएसपी महेंद्र पाल सिंह ने शहर में भारी पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया। इस दौरान बाजारों और संवेदनशील इलाकों में भ्रमण कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। एसपी ने लोगों से त्योहार आपसी भाईचारे के साथ मनाने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की। पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...