देवघर, मार्च 1 -- जसीडीह, प्रतिनिधि। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से आसनसोल रेल मंडल ने जसीडीह-झाझा, देवघर-कटोरिया -बांका रेलखंड को हाई अलर्ट पर रखा है। त्योहार के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और संभावित सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त राहुल राज के नेतृत्व में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। रंगों के पर्व पर रेल सुरक्षा को लेकर सख्त पहरा है। हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। त्योहार को लेकर रेलवे स्टेशनों पर चौकसी बढ़ा दी गई है। रेलवे सुरक्षा बल आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीमों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। जसीडीह जंक्शन, वैद्यनाथधाम स्टेशन, सिमुलतला, देवघर रेलवे स्टेशन और कटोरिया रेलवे स्टेशन सहित प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त जवानों की तैनाती ...