अमरोहा, फरवरी 27 -- हसनपुर, संवाददाता। होली पर गांव-देहात में बिक्री के लिए अवैध देशी शराब तैयार की जा रही है। गुरुवार को आदमपुर व हसनपुर पुलिस ने अभियान चलाकर खासी मात्रा में शराब पकड़ी। मौके से बरामद लहन को नष्ट कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक आदमपुर संजय कुमार ने बताया कि क्षेत्र के गांव तिगरिया नादिरशाह निवासी रामपाल पुत्र कैलाश को 20 फ्रूटी अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इसी गांव के किरनपाल पुत्र हरि सिंह से भी अवैध देशी शराब पकड़ी गई। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के गांव करनखाल से 30 लीटर अवैध देशी शराब व शराब बनाने के उपकरण पकड़े। विजयपाल सिंह व उसकी मां प्रेमवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी ने बताया कि ...