सीतामढ़ी, मार्च 7 -- सीतामढ़ी। होली का पर्व समाप्त होते ही सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन पर प्रवासी मजदूरों और कामगारों की भीड़ उमड़ने लगी है। रोजगार के लिए दिल्ली, कोलकाता समेत अन्य महानगरों में लोग लौटने लगे हैं। शुक्रवार को स्टेशन पर दिनभर यात्रियों की भारी भीड़ रही। प्लेटफॉर्म से लेकर टिकट काउंटर तक यात्रियों की कतार लगी रही। सीतामढ़ी होकर आधा दर्जन से अधिक लंबी दूरी की ट्रेनें और त्योहार स्पेशल ट्रेनें गुजरीं। इन ट्रेनों में यात्रियों की काफी भीड़ रही। दिल्ली, कोलकाता तथा अन्य बड़े शहरों की ओर जाने वाली ट्रेनों में सीट पाने के लिए यात्रियों के बीच काफी अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। कई यात्रियों को मजबूरी में खड़े होकर ही सफर करना पड़ा।स्टेशन पर मौजूद रामनगर के सोहन कुमार, विजय कुमार, खुशबू कुमारी आदि यात्रियों ने बताया कि होली के कारण वे अपने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.