भागलपुर, मार्च 7 -- भागलपुर। वरीय संवाददाता होली के बाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ दिखने लगी है। शुक्रवार से यात्रियों की संख्या में इजाफा होने लगा। सबसे ज्यादा भीड़ लोकल ट्रेनों में देखी गई। दो और तीन नंबर प्लेटफार्म की चौड़ाई कम एवं संकरी सीढ़ियों के कारण यात्रियों को परेशानी ज्यादा हुई। काफी संख्या में यात्री ट्रैक फांदकर स्टेशन के बाहर निकले। प्लेटफार्म के अंतिम छोर से उतरकर लोहिया पुल के नीचे से भी यात्री बाहर निकलते दिखे। शुक्रवार को भी तीन नंबर प्लेटफार्म पर जब साहिबगंज पैसेंजर रुकी तो यात्री ट्रैक फांदकर स्टेशन से बाहर निकलते दिखाई दिए। ऐसा करने से रोकने के लिए आरपीएफ के जवान नहीं दिखे। कुछ प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे ने प्लेटफार्म की लंबाई और चौड़ाई बढ़ाने के लिए सर्वे पूरा कराने के बाद प्रस्ताव त...