मुजफ्फरपुर, मार्च 5 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। होली के बाद गुरुवार को स्किन रिएक्शन के काफी संख्या में मरीज एसकेएमसीएच से लेकर मॉडल अस्पताल तक पहुंचे। डॉक्टरों ने बताया कि रंग के कारण चेहरे और हाथ में खुजली की शिकायत लेकर मरीज पहुंचे थे। निजी अस्पतालों में भी काफी संख्या में ऐसे मरीज इलाज के लिए आए थे।चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुजा भारती ने बताया कि केमिकल वाले रंग का इस्तेमाल करने से लोगों को चेहरे और हाथ में रिएक्शन हो गया। रिएक्शन से मरीजों के चेहरे पर दाने और लाल चकत्ते हो गए। इसके इलाज के लिए मरीज अस्पताल पहुंचे थे। मेडिसिन विभाग में मरीज हाथ में खुजली और दाने की समस्या लेकर पहुंचे थे।यही नहीं, तेज सर्दी की शिकायत लेकर भी मरीज अस्पताल पहुंचे थे। एसकेएमसीएच की मेडिसिन विभाग की डॉ. नेहा ने बताया कि सर्दी और खांसी के बड़ी संख्या में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.