प्रयागराज, मार्च 2 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। ग्रीष्म ऋतु से पहले बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए बिजली विभाग ने शहर और गंगापार क्षेत्र में चार नए उपकेंद्र शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली है। होली के बाद इन उपकेंद्रों को चालू कर दिया जाएगा, जिससे ओवरलोड की समस्या कम होगी और फाल्ट व ट्रिपिंग से उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। प्रयागराज को पिछले वित्तीय वर्ष में मिले बजट में यह काम शुरू हो गया था। शहर में नीवां और गंगापार क्षेत्र में बीबीपुर, चमनगंज और न्यू मलावां में नए उपकेंद्र बनकर तैयार हो चुके हैं। इन उपकेंद्रों के चालू होने के बाद कई फीडरों का लोड कम किया जाएगा। बिजली विभाग के अफसरों का कहना है कि गर्मी में बिजली की मांग तेजी से बढ़ जाती है, जिससे पुराने उपकेंद्रों पर लोड बढ़ने से बार-बार ट्रिपिंग और फाल्ट की समस्या होती है। नए उपके...