शाहजहांपुर, मार्च 7 -- होली के बाद शहर में कई जगहों पर कूड़े के ढेर लग गए थे और गलियों-मोहल्लों में गंदगी पसरी हुई थी। शुक्रवार को नगर निगम ने युद्धस्तर पर सफाई अभियान चलाया, जिसके बाद शहर के अधिकांश इलाकों से कूड़ा उठाया गया। नगर निगम के करीब 70 प्रतिशत सफाई कर्मियों ने सुबह से ही काम शुरू कर दिया और अतिरिक्त गाड़ियों व ठेलियों की मदद से दोपहर तक ज्यादातर स्थानों को साफ करा दिया गया। होली के कारण पिछले कुछ दिनों से शहर में कूड़ा उठान का काम प्रभावित था। त्योहार के चलते कई सफाई कर्मी अवकाश पर थे, जिससे सड़कों और मोहल्लों में कचरा जमा हो गया था। आम दिनों में शहर से करीब 120 से 125 टन कूड़ा निकलता है, लेकिन होली के आसपास एक सप्ताह से कूड़े की मात्रा में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई। त्योहार के कारण प्रतिदिन करीब 15 से 20 टन अतिरिक्त कूड़ा निकल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.