बिजनौर, मार्च 6 -- होली पर्व के बाद यात्रियों की वापसी में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रोडवेज विभाग ने अतिरिक्त बसों और ट्रिप का संचालन बढ़ा दिया है। यात्रियों की सुविधा के लिए 10 दिन की विशेष संचालन योजना लागू की गई है, जो 9 मार्च तक प्रभावी रहेगी। इसके साथ ही चालक और परिचालकों के अवकाश भी फिलहाल रद्द कर दिए गए हैं, ताकि बसों का संचालन सुचारू रूप से जारी रखा जा सके। त्योहार के बाद बड़ी संख्या में लोग अपने कार्यस्थलों की ओर लौट रहे हैं। इसके चलते रोडवेज बसों में यात्रियों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। बस अड्डों पर सुबह से देर शाम तक यात्रियों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।रोडवेज अधिकारियों के अनुसार दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या सबसे अधिक है। इसे देखते हुए आनंद विहार, कश्मीरी गेट और कौशांबी के लिए बसों का संचालन बढ़ाया गया है। इन रूटो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.