लखीसराय, मार्च 7 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। होली पर्व समाप्त होते ही जिले के लोग एक बार फिर रोजगार के लिए दूसरे राज्यों की ओर लौटने की तैयारी में जुट गए हैं। इसी को लेकर लखीसराय और किऊल रेलवे स्टेशन के आरक्षित टिकट काउंटर और सामान्य टिकट काउंटर पर सुबह से ही यात्रियों की लंबी कतार देखने को मिली। बड़ी संख्या में लोग दिल्ली, मुंबई, हरियाणा और अन्य राज्यों में काम पर वापस जाने के लिए टिकट कटवाने पहुंचे, लेकिन कई यात्रियों को टिकट नहीं मिलने से निराशा भी हाथ लगी। तत्काल टिकट लेने के लिए भी यात्रियों की भीड़ सुबह से ही काउंटर पर लगी रही। कई लोग देर रात से ही लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे, लेकिन सीटों की सीमित संख्या के कारण अधिकांश यात्रियों को वेटिंग टिकट ही मिल सका। ऐसे में कई लोग मजबूर होकर जनरल टिकट लेकर यात्रा करने की योज...