हरदोई, मार्च 8 -- हरदोई, संवाददाता। होली का त्योहार खत्म होने के बाद बड़ी संख्या में लोग काम और पढ़ाई के लिए वापस शहरों की ओर लौट रहे हैं। ऐसे में रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है, लेकिन व्यवस्थाओं के नाम पर हालात बेहद खराब नजर आ रहे हैं। यात्रियों को बैठने के लिए पर्याप्त सीटें नहीं मिल पा रही हैं और अन्य बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव है। शुक्रवार देर रात रेलवे स्टेशन पर टिकट लेने के लिए यात्रियों की लंबी कतार लग गई, जो स्टेशन परिसर से निकलकर सड़क तक पहुंच गई। उस समय अनारक्षित टिकट के लिए केवल एक ही टिकट काउंटर खुला था, जबकि स्टेशन पर लगी ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीनें भी बंद पड़ी थीं। ऐसे में यात्रियों को घंटों लाइन में लगकर टिकट लेना पड़ा। यात्रियों का कहना है कि यह स्थिति नई नहीं है। लगभग हर शाम, खासकर दिल्ली, पंजाब और ...