भागलपुर, मार्च 5 -- भागलपुर। होली के बाद भागलपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ दिख रही है। विक्रमशिला एक्सप्रेस ट्रेन की रवानगी के समय जनरल डब्बे में यात्रियों को कतारबद्ध कर चढ़ाया जा रहा है। वहीं जिन यात्रियों को आरक्षित बोगियों में जगह नहीं मिल पायी, वे निराश दिखे। ऐसे भी कई यात्री थे जिनका रिजर्वेशन टिकट कंफर्म नहीं हुआ और वे गंतव्य तक जाने के लिए जनरल बोगी की कतार में खड़े थे। इधर भीड़ प्रबंधन के लिए रेलवे ने मोर्चा संभाला है। आरपीएफ और जीआरपी की टीम को इसके लिए लगाया गया है। वहीं गुरुवार को डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता स्वयं भागलपुर स्टेशन पर थे। भीड़ प्रबंधन के लिए किए गए इंतजाम, होल्डिंग एरिया आदि का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कुछ जगहों के लिए स्पेशल ट्रेन भी दी गई है जो भागलपुर होकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.