संतकबीरनगर, मार्च 6 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। होली पर्व को सकुशल संपन्न कराने के बाद गुरुवार को पुलिस कर्मियों ने पुलिस लाइन में एसपी और डीएम के साथ मिलकर 'कपड़ा फाड़' होली खेली। इस दौरान पुलिसकर्मी डीजे की धुन पर जमकर थिरके और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिलते हुए होली की शुभकामनाएं दीं। पुलिस लाइन का माहौल पूरी तरह उत्सवमय रहा। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस परिवार के सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और रंग-गुलाल के साथ त्योहार की खुशियां मनाईं।इस अवसर पर एसपी संदीप कुमार मीना ने कहा कि होली प्रेम, सद्भाव और आपसी भाईचारे का पर्व है। जिले में पुलिसकर्मियों ने पूरी जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाते हुए होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया...