सहारनपुर, मार्च 5 -- सहारनपुर। होली पर्व के बाद जिला अस्पताल समेत शहर के विभिन्न अस्पतालों में त्वचा और नेत्र रोग से जुड़े मरीजों की संख्या में लगभग 30 प्रतिशत तक वृद्धि दर्ज की गई है। रंगों और केमिकल युक्त गुलाल के कारण लोगों को त्वचा में खुजली, जलन, एलर्जी और आंखों में जलन, लालिमा व संक्रमण जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। त्वचा रोग और नेत्र विभाग के बाहर बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचे। चिकित्सकों के अनुसार होली के दौरान उपयोग किए गए रासायनिक रंगों के कारण कई लोगों को एलर्जी और संक्रमण की शिकायत हो रही है। चिकित्सकों का कहना है कि कई मरीजों की आंखों में रंग चले जाने के कारण जलन, सूजन और आंख लाल होने की समस्या सामने आ रही है। वहीं कुछ लोगों की त्वचा पर लाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.