वाराणसी, फरवरी 23 -- भले ही यूपी चुनाव में अभी एक साल से ज्यादा का वक्त हो। लेकिन सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होली के बाद 8 मार्च को वाराणसी के दौरे पर आ सकते हैं। यह दौरा राजनीतिक और विकासात्मक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है। संभावना है कि इस दौरान वे काशी को हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगें और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के लिए विशेष योजनाओं का ऐलान करें।8 मार्च को काशी दौरे पर पीएम मोदी! संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। विभिन्न विभागों से उन परियोजनाओं की सूची मांगी गई है, जिनका प्रधानमंत्री शिलान्यास या लोकार्पण कर सकते हैं। अनुमान है कि इस दौरे में एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की घोषणा हो सकती है...